सेवा, समर्पण और सहयोग का संगम: संकल्प अन्न क्षेत्र में हुआ प्रसाद वितरण।

वाराणसी। संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के तत्वावधान में शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का लाभ प्राप्त किया।

काशी की लोकसेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। बढ़ती गर्मी के बीच खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल वितरण ने राहगीरों को राहत प्रदान की। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय सेवा और सहयोग का वातावरण बना रहा तथा लोगों ने संस्था के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का लाभ उठाया।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि संकल्प अन्न क्षेत्र का यह प्रयास समाज के प्रति उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का एक प्रयास है। इसी भावना के साथ प्रत्येक शनिवार यह सेवा अभियान संचालित किया जाता है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और अपनत्व का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि “सेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ाना है। संकल्प संस्था इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी सेवा के ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।”

इस सेवा शिविर के आयोजन में श्रीमती मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493