एआरपी एसोसिएशन द्वारा नवागत बीएसए का भव्य स्वागत। 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएसए संग किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकेडेमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद-वाराणसी) की ओर से नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के एआरपी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री भूपेंद्र सिंह ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स को विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनके सहयोग से विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होता है। उन्होंने सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद वाराणसी में पठन-पाठन की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रसाद ने अपनी स्वरचित पुस्तक मुख्य अतिथि को भेंट की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस साहित्यिक उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कर-कमलों द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षाविदों एवं एआरपी साथियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर संगठन के मंडल अध्यक्ष डा. संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री शशि प्रकाश राय, संरक्षक श्रीनिवास सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रसाद तथा मीडिया प्रभारी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी सहित अनेक एआरपी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती श्वेता सिंह, विवेक चित्रांशी, हीना कैसर, ज्योति गुप्ता, रणधीर सिंह एवं रविंद्र यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Comment

7775078405805895489
65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top