भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में आयोजित हुई आत्मनिर्भर मंडल बैठक।

भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में आज महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी 13 मंडलों में सायं 6:00 बजे से आत्मनिर्भर मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर हुआ है।

उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। बूथ समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करना तथा शक्ति केंद्रों पर सतत संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करना आवश्यक है। साथ ही पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। बूथ पालकों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि 11 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 13 एवं 14 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रभारी मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक एवं जिला अध्यक्ष सहभागिता करेंगे।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

धन्यवाद प्रकाश मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद सिद्धनाथ शर्मा,सुशील गुप्ता,अमित मौर्य,राजेंद्र यादव ,सत्यप्रकाश जायसवाल,मनोज कुमार

विश्वकर्मा,आशीष कृष्ण अग्रहरी,विभूति नारायण मौर्या,संजीव कुमार जायसवाल,शिवनाथ गुप्ता,प्रेमचंद मौर्या,अश्वनी गुप्ता,कमलावती देवी,कांति दीक्षित, वंदना श्रीवास्तव, सरस्वती मिश्रा,मोनिका पाण्डेय, रहीं।

Leave a Comment

7775078405805895489
65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top