फज़ल रिज़वी फैज़ की सराहनीय पहल, पक्षी और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील

सुलतानपुर बधुआंकलां। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच समाजसेवी फज़ल रिज़वी फैज़ ने लोगों से पक्षी और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों को भी पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में हर व्यक्ति को अपने घर, दुकान और आसपास के स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखना चाहिए।

फज़ल रिज़वी फैज़ ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षी और पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं। यदि सभी लोग मिलकर उनके लिए पानी की व्यवस्था करें तो यह एक बड़ा पुण्य कार्य होगा और अनेक बेजुबान जीवों की प्यास बुझाई जा सकती है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मानवता के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति भी संवेदनशील बनें और इस चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों तथा पशुओं के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था अवश्य करें। उनकी इस पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है और लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top