
वाराणसी। विकासखण्ड सेवापुरी के महादेव महिला प्रेरणा संकुल समिति में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। महादेव महिला प्रेरणा संकुल समिति में कुल 22 ग्राम पंचायत के लगभग 3000 महिलाएं जुड़ी हैं। वार्षिक आमसभा में संकुल समितियों द्वारा अपने समूह के सदस्यों के बीच गत वर्ष के आय-व्यय,वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत गयी एवं नये पदाधिकारियों के बदलाव पर भी चर्चा किया गया।आम सभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हमारा सीएफ कैसा हो- मां के आंचल जैसा हो,हमारा ग्राम संगठन कैसा हो- उगता सूरज जैसा हो,हमारा समूह कैसा हो- दीपक जैसा हो,महिलाओं ने किया कमाल- चूल्हे से पहुंची चौपाल। जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। साथ ही महिलाओं ने हुंकार भरी कि समूह के माध्यम से समृद्धि की राह पकड़नी है। इस कार्यक्रम में एलआईसी के कृष्ण मोहन मिश्रा द्वारा बीमा सखी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा महिलाओं को संकुल के कार्य योजना,वैधानिक अंकेक्षण,लखपति महिला कार्यक्रम,उत्पादित उत्पादों के बाजार एवं प्रशिक्षण पर विस्तार से चर्चा की गयी। संकुल के अन्तर्गत कैडर के कार्यों को विभिन्न स्तर पर अनुश्रवण हेतु सुझाव दिया गया। जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके। इस कार्यक्रम में आरोहण फाउंडेशन के पंचमी द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड सेवापुरी की प्रमिला मौर्य,रिया,पुष्पा,सरिता व रंजना सहित सैकड़ो दीदियां उपस्थित रहीं।