12 काता को बिना रुके लगातार इतिहास रचने वाले सबसे कम आयु के त्रिशांत प्रियव्रत का प्रदर्शन हुए सम्मानित।

वाराणसी के चितईपुर स्थित अभिनंदन वाटिका में जन सुरक्षा अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट एवं सोतोकान कराते एशोसिएशन द्वारा

कलर एंड ब्लैक बेल्ट का आयोजन किया गया जिसमें 5 वर्ष 6 माह त्रिशांत प्रियव्रत जो सोतोकान कराटे के सभी 12 काता को बिना रुके लगातार करके इतिहास रचने वाले सबसे कम आयु के खिलाड़ी बने यह असाधारण उपलब्धि सोतोकान कराटे डी में उनके उत्कृष्ट अनुशासन सहनशक्ति और निपुणता को दर्शाती है इनका अन्य विश्व रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार रहा भारत के राष्ट्रीय गान को इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड पर बजाने वाले सबसे कम आयु, और सबसे तेज व्यक्ति इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, सबसे कम आयु के बैल्क बेल्ट कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज एवं 44 मिनट के भीतर पांच अलग-अलग बाघयंत्रों पर 20 गाने बजाने वाले सबसे कम आयु के व्यक्ति कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं आज ऐसे होनहार खिलाड़ी को एशोसिएशन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई सोतोकान कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद ने भी खेल को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से आवाहन भी किया है कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया और सरकार के तरफ से खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों को हर संभव व्यवस्था दी जाती है और आज इस नन्हे खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए हमारा संगठन गर्व कर रहा है इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top