
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा दिनांक 10 जून 2026 से आयोजित 03 दिवसीय आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स (AICA – Level 2) का आज दिनांक 12 जून 2026, दिन शुक्रवार को शाखा परिसर, आई.सी.ए.आई. भवन, प्लॉट नं० 2बी, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, वाराणसी में सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इस अवसर पर गुवाहाटी से पधारे प्रतिष्ठित वक्ता सीए प्रभाव कुमार अगरवाला, सीए भाविन गोकलानी एवं सीए हरप्रीत सिंह ने प्रतिभागियों को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के उन्नत एवं व्यावहारिक आयामों से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया।
इस 03 दिवसीय AICA Level–2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी के कुल 48 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को एआई आधारित कार्यप्रणाली, प्रोफेशनल ऑटोमेशन, वित्त एवं ऑडिट में तकनीकी नवाचार, प्रॉम्प्ट आधारित समाधान तथा व्यवसायिक निर्णय क्षमता को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रशिक्षित करना रहा। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रोफेशनल उत्कृष्टता, कार्यकुशलता एवं भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। साथ ही प्रतिभागियों को अपने पेशेवर कार्यों में एआई के जिम्मेदार, प्रभावी एवं नैतिक उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, शाखा कोषाध्यक्ष, सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर, शाखा कार्यकारिणी सदस्य सीए श्री प्रकाश पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।