img 20250808 wa0022

फूलन देवी जयंती कार्य दिवस पर मोस्ट रक्तदान शिविर का आयोजन भारी बारिश के दौरान 35 मोस्ट रक्त दाताओं ने रक्तदान कर किया फूलन देवी को नमन।

 

सुलतानपुर। आज दिनांक 08.08.2025 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मोस्ट आई.टी. इंचार्ज उमेश कुमार निषाद के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी जयंती कार्य दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

\"\"

कार्यक्रम का उद्घाटन सुभांगी हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजेश गौतम द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सलिल श्रीवास्तव व सीएमएस आर.के. मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

उक्त अवसर पर मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने कहा कि खून का रिश्ता तो जन्म से होता है, लेकिन रक्तदान से हम पीड़ित लोगों से भी रिश्ता जोड़ लेते हैं।

रक्तदान शिविर के आयोजक मोस्ट आईटी उमेश निषाद ने भीगते हुए बल्ड बैंक आकर रक्तदान करने वाले साथियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से सफल रक्तदान शिविर का आयोजन हमारे जीवन का सबसे सुखद अवसर है।

\"\"

इस अवसर पर उमेश कुमार निषाद, डा. धर्म विजय राव, अजय निषाद, विजय कुमार कनौजिया, बृजेश निषाद, इंद्रलाल निषाद, दिनेश निषाद, राजेश निषाद, विनोद निषाद, यशवंत निषाद, देवेन्द्र प्रताप, मोहनलाल निषाद, सुनील निषाद, एड. मेहीलाल निषाद, सचिन निषाद, विनोद निषाद, डा. राहुल निषाद, बाबूराम निषाद, सूबेदार निषाद, समर बहादुर निषाद, आत्माराम निषाद, देवीप्रसाद निषाद, पिंटू निषाद, मुनिराज निषाद, रोहित निषाद, अम्बेश कुमार निषाद, सुरेन्द्र निषाद, आईटी मैनेजर गुरु प्रसाद निषाद, डा. विनोद निषाद, यशवंत राव, मिथिलेश सोनकर, बृजेश कुमार निषाद, सचिन निषाद, अंकित निषाद, राजबहादुर यादव ने रक्तदान किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top