चेतगंज पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

वाराणसी। स्कूलों,कालेजों के आसपास महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने व महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा थाना गरौठा जनपद झांसी को सृष्टि होम स्टे तेलियाबाग के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को वादिनी ने प्रतिवादी योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश द्वारा पीड़िता के कमरे का दरवाजा बंद करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त को मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग,उ0नि0 संदीप चौरसिया,हे0का0 राजविलास,का0 किशन गौड़ आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top