
वाराणसी। पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55वें वर्ष में प्रवेश के शुभ अवसर पर वाराणसी के हरहुआ स्थित वनसती माता मंदिर, पंचकोशी मार्ग पर
योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी महाराज के सानिध्य में
पंच दिवसीय अग्नि तपस्या एवं समरसता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जून 2026 से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं योगी अखाड़ा परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य साधिका तपस्यारत साध्वी सुषमा मिश्रा हैं, जो इस पांच दिवसीय अग्नि तपस्या के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और समाज की समृद्धि एवं कल्याण के लिए साधना कर रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनंत विज्ञान मठ के महंत दीपक प्रकाश आश्रम जी, डंडी स्वामी मनीष आश्रम जी ,मुख्य व्यवस्थापक सत्येंद्र कुमार सिंह ‘बबलू चौहान’, महंत ऋषिकेश जी महाराज धर्माचार्य मंत्री योगी अखाड़ा,प्रदेश संगठन मंत्री गौरक्षा प्रकोष्ठ सोनू पटेल, पुजारी बंशू दास एवं अध्यक्ष काशी तीर्थ क्षेत्र योगी अखाड़ा चन्द्रशेखर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, आध्यात्मिक चेतना और धर्म के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। विशाल भंडारे के साथ इस पंच दिवसीय आयोजन का समापन हुआ