[mur_login_icon]

IWAI की लाइसेंस प्रक्रिया के विरोध में एकजुट हुआ निषाद समाज,दशाश्वमेध घाट पर हुई विशाल महाबैठक।

वाराणसी, 16 जून 2026

दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के सामने आज नाविक एवं निषाद समाज द्वारा एक विशाल महाबैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) द्वारा नावों के लाइसेंस जारी करने की प्रस्तावित प्रक्रिया का विरोध करना था। इस अवसर पर सराय मोहाना,राजघाट,अस्सी,मदरवा सहित गंगा तट के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 से वाराणसी नगर निगम द्वारा नावों के नवीनीकरण एवं नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है,जिससे हजारों नाविक परिवार आर्थिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर निगम ही पारंपरिक रूप से नाविकों को लाइसेंस जारी करता रहा है और समाज चाहता है कि यही व्यवस्था आगे भी जारी रहे।निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मांग उठाई कि नावों के लाइसेंस संबंधी सभी अधिकार नगर निगम के पास ही रहें तथा किसी अन्य संस्था का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो समाज व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।बैठक में पार्षद तन्ना साहनी,नीरज साहनी,अजय साहनी,संजय साहनी,अमर साहनी,बच्चे लाल,जितेन्द्र सेठ,संदीप साहनी,आकाश साहनी,चंदन साहनी,मनोज साहनी,सोनू साहनी,जय प्रकाश,राकेश साहनी,अजीत साहनी,शम्भूनाथ साहनी,धीरज साहनी,बसंत साहनी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने एकजुटता बनाए रखते हुए नाविकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top