वाराणसी में हत्या कांड का खुलासा,4 आरोपी गिरफ्तार देशी पिस्टल और 2 बाइक बरामद

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल तथा दो दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 जून 2026 को यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार थाना चौक पर पंजीकृत मुकदमा में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल भारतीय उर्फ जानू (20 वर्ष),विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू (24 वर्ष),सुजीत बाल्मीकि (19 वर्ष) तथा कृष्णा बाल्मीकि (18 वर्ष) शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना चौक के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव सहित थाना चौक पुलिस टीम एवं एसओजी तथा सर्विलांस सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कैप्शन हत्या प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में,अवैध हथियार व वाहन बरामद।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

67
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top