बड़ागांव विकासखंड में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

वाराणसी- शासन के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी के विकास खण्ड बड़ागांव में शनिवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन साफ-सफाई की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम करना है।अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रतिभा मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी-पंचायत (ADO-P) हिमांशु चौबे और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने संयुक्त रूप से किया।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद उठाया झाड़ूस्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हिमांशु चौबे और मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया। अधिकारियों और नेताओं को सफाई करते देख ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय के कोने-कोने की सफाई की गई, जमा कूड़े-कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया और जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी-लावा दवाओं का छिड़काव कराया गया। *स्वच्छता ही सेवा है:* इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना होगा। गांवों को स्वच्छ रखकर ही हम बीमारियों से मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।सफाई कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हिमांशु चौबे ने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में नालियों की नियमित सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।वहीं मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने सरकार की स्वच्छता प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए आम जनता से इस महाभियान में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त पटल सहायक, ग्राम प्रधान, सचिव और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

67
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top