रोटरी क्लब वाराणसी गंगा ने सेवा का रचा नया इतिहास,तीन अत्याधुनिक एंबुलेंस अस्पतालों और आईएमए को समर्पित।

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में आयोजित भव्य समारोह में समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन अत्याधुनिक एंबुलेंस का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मारवाड़ी अस्पताल,बिरला अस्पताल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को एंबुलेंस की चाबियां प्रदान कीं।अपने संबोधन में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा किया गया यह कार्य मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंसों के माध्यम से मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध होगी और अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकेगा। उन्होंने विशेष रूप से छोटी एवं सुविधाजनक एंबुलेंसों की उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी ये आसानी से पहुंच सकेंगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी फाउंडेशन द्वारा इस परियोजना के लिए 30,000 डॉलर की ग्रांट स्वीकृत की गई है,जिसमें लगभग 20,000 डॉलर रोटरी फाउंडेशन तथा 10,000 डॉलर का विशेष योगदान के.डी. अग्रवाल द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना समाजहित में एक अनुकरणीय पहल है और इसके तहत तीन और एंबुलेंस शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वागताध्यक्ष के.डी. अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा परियोजना में सहयोग करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। विशिष्ट अतिथि दिनेश गर्ग ने रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की सराहना करते हुए कहा कि क्लब अब तक 125 से अधिक सेवा परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुका है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र गोयल ने किया। स्वागत विनोद अग्रवाल ने किया,जबकि सचिवीय प्रतिवेदन रितेश कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश दीपक माली ने दिया। समारोह में पूर्व गवर्नर हरिमोहन शाह,संजय अग्रवाल,बालाजी,उत्तम अग्रवाल,आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन,सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी,मारवाड़ी अस्पताल के संजीव साह एवं गौरीशंकर दनेवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर शशांक अग्रवाल,योगेश रुपानी तथा डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला डॉ. अनु अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वितरित की गई एंबुलेंसों में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह पहल वाराणसी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top