विश्व मोटरसाइकिल दिवस पर समाजसेवी रंजीत राजपाल ने युवाओं को दिया सुरक्षा और एकता का संदेश। 

वाराणसी। विश्व मोटरसाइकिल दिवस के अवसर पर वाराणसी में बाइक राइडर्स और युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी निवासी प्रसिद्ध बाइक राइडर एवं समाजसेवी रंजीत राजपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में रोहित मेहता सहित कई युवा राइडर्स शामिल रहे। यह बाइक रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा तथा जिम्मेदार राइडिंग का संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रंजीत राजपाल ने कहा कि विश्व मोटरसाइकिल दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन मोटरसाइकिलिंग की स्वतंत्रता, भाईचारे और रोमांच का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह दिवस उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति के दिन पड़ता है, जिससे राइडर्स को लंबे समय तक दिन के उजाले में अपनी यात्रा का आनंद लेने का अवसर मिलता है।

रंजीत राजपाल ने कहा कि मोटरसाइकिल केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेज गति और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए जिम्मेदार राइडिंग का संकल्प लिया। आयोजन में शामिल युवाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता फैलाने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम के अंत में रंजीत राजपाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जागरूकता से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे युवा शक्ति को सही दिशा मिल सके।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top