वाराणसी टूरिज्म गिल्ड एवं होटल क्लार्क्स वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न।

आज वाराणसी टूरिज्म गिल्ड एवं होटल क्लार्क्स वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होटल क्लार्क्स, वाराणसी के प्रांगण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पर्यटन उद्योग से जुड़े लगभग 150 से 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी एवं उनके स्टाफ, टूर गाइड, एस्कॉर्ट, ड्राइवर तथा नाविक (बोटमैन) बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान नूरिसिटी हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कैल्शियम एवं बोन डेंसिटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

इस अवसर पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन प्रत्येक व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया, जिससे बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन प्राप्त किया जा सके।

गिल्ड के सचिव सौरभ पाण्डेय ने कहा कि वाराणसी टूरिज्म गिल्ड सदैव अपने सदस्यों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सजग रहती है। उनका मानना है कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तभी वह अपने व्यवसाय, परिवार और समाज के प्रति अपना शत-प्रतिशत योगदान दे सकेगा। इस दिशा में योग एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है

गिल्ड के उपाध्यक्ष एवं योग गुरु बृजेश सिंह ने योगाभ्यास का संचालन किया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य रंजीत श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, माजिद खान, नौनिहाल सिंह, अनिल त्रिपाठी, राजन सिंह, अरविंद मिश्रा ‘गोकुल’, परमानंद सिंह, गजेन्द्र चौबे, दिनेश मिश्रा, विनय सिंह, रवि तिवारी, अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top