[mur_login_icon]

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का सहाबागंज बाजार में हुआ भव्य स्वागत

बंधुआकलां सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का सहाबागंज बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के अवध क्षेत्र के महासचिव शाह आलम एवं रमेश मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है और संगठन का विस्तार ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद, रमेश, रिशी तिवारी, इम्तियाज़ अहमद, भरत गौतम, सलमान राईन, कन्हैया सोनी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top