
आजमगढ़ से वापसी के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव का सुल्तानपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इसौली विधायक एवं पूर्व सांसद मो. ताहिर खान के छोटे भाई सलमान गनी खान और फुरकान गनी खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुईद अहमद, केशव यादव,मो0साफीर, डॉ0 धीरेन्द्र, सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ शिवपाल सिंह यादव का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। नेताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।शिवपाल यादव ने सभी का आभार जताया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करने की अपील की।