[mur_login_icon]

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है: समाजसेवी अश्वनी शुक्ला

सावन भर चलेगा कांवरिया सेवा शिविर, शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य, प्रसाद व अन्य सुविधाओं की रहेगी निःशुल्क व्यवस्था

वाराणसी। वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी शुक्ला के नेतृत्व में सावन माह के दौरान शिवभक्त कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे एक माह के विशेष कांवरिया सेवा शिविर को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई अश्वनी शुक्ला ने बताया कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस दौरान पूर्वांचल सहित विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा करते हैं। इन्हीं शिवभक्तों की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंदौली जनपद के दुल्हीपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के समीप एक माह तक चलने वाले कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रत्येक रविवार की शाम से प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा, जो सोमवार दोपहर 12 बजे तक निरंतर चलता रहेगा। इसके अलावा शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चिकित्सकों की टीम पूरे समय शिविर में तैनात रहेगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके।

अश्वनी शुक्ला ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शिविर का संचालन पूरे सावन माह तक निरंतर किया जाएगा तथा स्वयंसेवकों की टीम दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी शिवभक्तों से शिविर का लाभ उठाने तथा सावन पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील भी की।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि शिविर की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान में सहयोग करने की भी अपील की।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी शुक्ला, आशीष तिवारी, गोविंद पटेल, सौरभ पटेल, अभिषेक दुबे, नीरज सोनकर, मनोज कुमार गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से शिविर को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा का यह अभियान पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ संचालित किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top