सुल्तानपुर। चंदन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पिंटू यादव गिरफ्तार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव का मामला। डेड बॉडी रखकर हुए प्रदर्शन के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे विधायक राज प्रसाद उपाध्याय। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हुआ था हमला,फाड़ी गई थी पुलिसकर्मियों की वर्दी। मामले में अमित यादव पहले ही कोर्ट में कर चुका है सरेंडर। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर की जा रही है जेल भेजने की कार्रवाई।