img 20250811 wa0015

मेधावी छात्र सम्मान समारोह,वामा सारथी ने किया बच्चों का सम्मान।

सुल्तानपुर। पुलिस विभाग की प्रेरणादायक संस्था वामा सारथी द्वारा रविवार को पुलिस लाइन सुलतानपुर सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

\"\"

कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की उपाध्यक्षा श्रीमती शोभा वामा सारथी ने की।इस अवसर पर सुलतानपुर जनपद में कार्यरत पुलिसकर्मियों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया,जिन्होंने शैक्षणिक क्षे\"\"त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और विभाग का नाम रोशन किया है। विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह और शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।

 

श्रीमती शोभा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से न केवल परिवार, बल्कि पूरा विभाग गर्व महसूस करता है। यह आयोजन पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ।कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top