img 20250802 wa0021

सुलतानपुर 02 अगस्त/कृषि विज्ञान केन्द्र, के0एन0आई0 सुलतानपुर में वाराणसी में आयोजित पी0एम0 किसान उत्सव दिवस में मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा किसान सम्मान निधि के जारी किये गये।

20वीं किस्त के समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया है।जनपद के 435045 किसानों को पीएम किसान के 20वीं किस्त का लाभ प्राप्त हुआ।

\"\"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मा0 विधायक सुलतानपुर श्री विनोद कुमार सिंह जी के प्रतिनिधि श्री अमित सिंह जी द्वारा प्रतिभाग किया गया, साथ में उप कृषि निदेशक, प्रभारी/वरिष्ठ वैज्ञानिक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धक एवं केवीके, केएनआई, अन्य वैज्ञानिकगण, लगभग 350 किसान उपस्थित रहे।

\"\"

किसानों को कृषि विभाग मे संचालित योजनाओं एवं खरीफ मे तिलहनी फसलों की खेती की जानकारी प्रदान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया।

\"\"

उक्त कार्यक्रम में मा0 प्रधानमन्त्री जी के उदबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर पीएम किसान की 20वी किस्त पानें वाले किसान श्री राम नरायण उपाध्याय, बिसानी, दूबेपुर, डा0 राधारमण सिंह, मायंक, धनपतगंज, श्री सेतराम वर्मा, मनिका परासिन,भदैया, श्री राम कलप वर्मा, पखरौली भदैया को प्रमाण पत्र प्रदान की सम्मानित किया गया। श्री छेदीलाल, श्री जबीउल्ला, श्री इदरीश एवं श्री सुरेश कनौजिया को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किया गया।

\"\"

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बकरी एवं सूकर पालन करने वाले किसानों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त विकास खण्डों के सभी कक्ष मे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, विकास खण्ड लम्भुआ में श्री सीताराम वर्मा जी, मा0 विधायक लम्भुआ, कुड़वार मे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी जी व अन्य विकास खण्डो मे मा0 ब्लाक प्रमुख द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के 80 ग्रामों मे भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top