img 20250820 wa0221

विदेश में फंसे उमेश तिवारी की हुई घर वापसी,अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के प्रयास से मिली मदद

\"\"

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर निवासी उमेश तिवारी पिछले दो महीने से सऊदी अरब के दम्माम में फंसे थे। परिजनों ने उनकी वतन वापसी के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा से गुहार लगाई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। इसके बाद भारतीय दूतावास ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर उमेश तिवारी की घर वापसी सुनिश्चित कराई।घर लौटने के बाद उमेश तिवारी और उनके परिजनों ने सांसद किशोरी लाल शर्मा के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top