img 20250908 wa0069

अवैध तमंचा–कारतूस मिलने पर भड़के बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू,भाजपा विधायक विनोद सिंह पर लगाया हमले की साजिश रचने का आरोप।

 

\"\"

अवैध तमंचा–कारतूस मिलने पर भड़के बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू,भाजपा विधायक विनोद सिंह पर लगाया हमले की साजिश रचने का आरोप।अयोध्या कोर्ट परिसर में शनिवार को संदिग्ध बैग से अवैध तमंचा और कारतूस मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र उर्फ मोनू सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।रविवार को अपने पैतृक आवास मायंग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोनू सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक विनोद सिंह पर उन्हें हमला करवाने का संदेह है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2014 में कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था, और उस हमले में शामिल लोगों के साथ विधायक विनोद सिंह का लगातार संपर्क सामने आया था।मोनू सिंह ने दावा किया कि साल 2021 में पुलिस की कॉल डिटेल जांच में भी विधायक विनोद सिंह का नाम सामने आया था,जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया था। हालांकि, विधायक ने इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है।शनिवार को इसी पुराने मामले में मोनू सिंह की अयोध्या कोर्ट में गवाही होनी थी,लेकिन अधिवक्ता से असलहा और कारतूस मिलने की सूचना मिलने पर वह कोर्ट नहीं गए।मोनू सिंह ने कहा कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ नई साजिश का हिस्सा है और वह अपनी जान को खतरा महसूस कर रहे हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top