img 20250907 wa0310

भाजपा में चिट्ठीवार के बीच एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप और जिलाध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात।

 

\"\"

भाजपा में चिट्ठीवार के बीच एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप और जिलाध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात।

 

सुल्तानपुर जिले की राजनीति में भाजपा विधायक और एमएलसी के बीच चल रही चिट्ठीवार की सियासी आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि इस बीच भाजपा के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंचे।

 

एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी से आज उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही जनपद के विकास एवं अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के साथ प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

इस मुलाकात में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी भी मौजूद रहे।राजनीतिक गलियारों में इस भेंट को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है,खासकर तब जब जिले में पार्टी के भीतर विधायक बनाम एमएलसी की चिट्ठीवार ने संगठन को असहज कर रखा है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top