img 20250913 wa0070

दुर्गा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक,सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर जोर

\"\"

सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना परिसर में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जा सके। साथ ही यदि कहीं जुलूस या विसर्जन मार्ग पर कोई समस्या या अवरोध आता है तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं,जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने आयोजकों को सख्त हिदायत दी कि पंडालों में अश्लीलता भरे या भड़काऊ गाने न बजें। यदि ऐसा पाया गया तो आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी नारद मुनि ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।बैठक में बल्दीराय क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडाल आयोजक,रामलीला कमेटी के सदस्य व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल, संरक्षक आचार्य सूर्यभान पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी,महामंत्री अमरजीत सिंह कल्लू,भाजपा मंडल बल्दीराय विशाल जायसवाल, डॉ. सूरज वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,प्रधान जय प्रकाश मिश्रा ,राजधर शुक्ल, सतेंद्र तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र अग्रहरि, फ़ैयाज़ अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top