img 20250913 wa0072

केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति ने घोषित की पदाधिकारियों की सूची

\"\"

सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र की श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। समिति के संरक्षक की जिम्मेदारी आचार्य सूर्यमान पांडेय को दी गई है, वहीं अध्यक्ष पद पर महेश जायसवाल का चयन हुआ है।घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. सूरज वैश्य, सत्येंद्र कुमार तिवारी, आर.पी. सिंह, बजरंग सिंह, सुशील सिंह, आदर्श अग्रहरि,राकेश यादव और सुनील सिंह को दी गई है। महासचिव अमरजीत सिंह होंगे, जबकि महामंत्री के रूप में राजधर शुक्ला, मुकेश अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, दुर्गेश सिंह, राहुल जायसवाल और जितेंद्र मिश्रा का चयन किया गया है।कोषाध्यक्ष का पद अशोक कुमार अग्रहरि को मिला है। मंत्री पद की जिम्मेदारी शिवकुमार चौहान, सुनील सिंह, अजय कुमार मिश्रा, मुरलीधर वर्मा और अग्रदीप अग्रहरि को दी गई है। सचिव पद पर जयप्रकाश मिश्रा और कर्मराज शर्मा तथा संगठन मंत्री के रूप में शेषनाथ सिंह को मनोनीत किया गया है।अध्यक्ष महेश जायसवाल ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। समिति की बैठक में तय हुआ कि आयोजन सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top