img 20250913 wa0074

जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती पर हुई गहन चर्चा

इसौली विधानसभा के उत्तरगांव में पीडीए पंचायत का आयोजन

\"\"

 

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नंबर 19 भीखी का पुरवा मजरे उत्तरगांव गणेशगंज शुक्रवार को पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता हरि प्रसाद विश्वकर्मा ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था,बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव ने कहा कि पीडीए का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा,जब कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।बैठक में ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर सूरज यादव, बेद प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार बनवासी, हरि प्रकाश विश्वकर्मा, श्याम लाल, राम केवल, विकास कुमार, मनीष, रमेश, निमित साहू, मोनू, जगदीश मौर्य, प्रमोद कुमार यादव, जमुना प्रसाद, विजय कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य और शिवा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top