Thursday, January 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान...

जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का किया गया शुभारंभ राहुल गांधी के वोट चोरी के सच से चुनाव आयोग व भाजपा हुई बेनकाब : अभिषेक सिंह राणा

जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर वोट चोचुनाव आयोग व भाजपा का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा : शकील अंसारी

सुल्तानपुर। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस जनपद में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इसका शुभारंभ किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के सच को देश के सामने लाकर भाजपा और चुनाव आयोग को बेनकाब किया है। वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की आज शुरुआत की गई और यह अभियान जिले के पांचो विधानसभाओं के सभी ब्लॉकों में ग्राम सभा व बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। आगे कहा कि इस अभियान में तेजी लाने के लिए नामित किए गए विधानसभा/ब्लॉक प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारी के साथ-साथ न्याय पंचायत बूथ स्तर तक पदाधिकारी गांव गांव जाकर उन्हे वोट चोरी का सच बताकर उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के सभी विंग-युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई और सभी विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा गांव मोहल्लों में कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर वोट चोरी रोकने के लिए और लोगों को जागरूक करके हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के बीच कथित सांठ गांठ लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, हौसला प्रसाद भीम, अजय कुमार पांडे,अपरबल सिंह, राजेश तिवारी, राहुल त्रिपाठी, कुमारी निकलेश सरोज, सुरेश चंद्र मिश्र, आवेश अहमद, रामशरण गौतम,ओम प्रकाश चौटाला,विजयपाल, इश्तियाक अहमद,मनोज कुमार तिवारी, ओमप्रकाश दुबे, पवन मिश्र खड्सरा, मो. अतीक, रियाज अहमद खान, मनीष तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, असलम अंसारी, फैसल रिजवी, विनोद पांडे, राम लौट यादव, नंदलाल मोर्य, सर्वेंद्र सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, राहुल पांडे, अरशद पवार, श्याम लगन, देवेंद्र पांडे, देवेन्द्र तिवारी, फरहान अहमद,शीतला साहू, अजय मिश्र, इमरान अहमद,देवेंद्र श्रीवास्तव, गुड्डू जायसवाल,चौथी राम आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

SunMonTueWedThuFriSat

Most Popular

Recent Comments