img 20250424 wa0007

राजनीति नहीं! एक्शन चाहिए! हमले का रिएक्शन चाहिए:- प्रकाश जायसवाल

\"\"

नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने आतंकियों द्वारा कश्मीर पहलगांव हमले पर पूरा देश मर्माहट है। मृतक लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। एवं पहले हिंदुस्तानी हूं। की टोपी पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित किया प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के सभी राजनीति पार्टियां व नागरिकों को इस आतंकी हमले पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक सूचक शब्द का प्रयोग करना निंदनीय है।

\"\"

उन्होंने देश की जनता से निवेदन करते हुए कहा की इन आतंकियों द्वारा हुए हमले का विरोध हमें एक हिंदुस्तानी होकर करना चाहिए जिसकी आवाज पूरे विश्वपटल तक पहुंच सके। हिंदुस्तान का हर एक व्यक्ति पहले हिंदुस्तानी है। हिंदुस्तान पर कोई विपत्ति आने पर देश का बच्चा बच्चा अपना अपने वतन के लिए कुर्बानी दे सकता है। कश्मीर पहलगांव में आतंकियों द्वारा हमला ना ही किसी हिंदू मुसलमान सिख इसाई के ऊपर किया गया है। बल्कि यह हिंदुस्तान के हर एक हिंदुस्तानियों के ऊपर किया गया है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का एक एक व्यक्ति आपसे उम्मीद रखते हुए कहता है कि राजनीति नहीं एक्शन चाहिए हमले का रिएक्शन चाहिए।

\"\"

पहलगाम के आतंकी हमले में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके दुःख दर्द को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वहां पर घायलों के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था सरकार के द्वारा कराई जाए।
प्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव
प्रवक्ता नेशनल इक्वल पार्टी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top