img 20250726 wa0015

फर्जी सीबीआई अफसर बनकर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 47 लाख की ठगी, सुल्तानपुर के शातिर समेत तीन गिरफ्तार।

सुल्तानपुर/लखनऊ। राजधानी में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर एक महिला से 47 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

\"\"

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 18 जुलाई को रीता भसीन नाम की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई और एक फर्जी अरेस्ट वारंट भेजा गया। 47 लाख रुपये बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। गिरफ्तार लोगों में अनुराग तिवारी निवासी डेंगुर तिवारी का पुरवा, बल्दीराय जिला सुल्तानपुर, प्रखर प्रताप सिंह निवासी जवाहर विहार कॉलोनी, रायबरेली और अनुपम सिंह निवासी आईटीआई कॉलोनी, अंबेडकरनगर शामिल हैं। इनके पास से दो मोबाइल, 14 डेबिट कार्ड, सात चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top