
कुड़वार थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में अराजकतत्वों द्वारा एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है।आरोपियों ने युवक के निजी अंग में प्रेशर से भरी हवा डाल दी,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन युवक को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सत्य प्रकाश,गुलाम आरिफ व रिजवान के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।पुलिस ने अभियुक्त सत्य प्रकाश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हवा भरने वाली प्रेशर पाइप भी बरामद कर ली है।