महिला थाना पुलिस की सफल काउंसलिंग से टूटते परिवारों में लौटी खुशियाँ, दो दंपतियों ने फिर से साथ रहने का लिया संकल्प

महिला थाना जनपद सुल्तानपुर दिनांक 29/1/2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा की गई प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से लंबे समय से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे दो दंपतियों को पुनः एकजुट किया गया।

उक्त दोनों दंपतियों के बीच विगत कई महीनों से घरेलू कलह एवं आपसी मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे और मामला महिला थाने तक पहुँच गया था। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण की संवेदनशीलता को समझते हुए दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना।

महिला थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा कई चरणों में काउंसलिंग की गई, जिसमें पारिवारिक मूल्यों, दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों एवं बच्चों के भविष्य पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सकारात्मक संवाद और समझाइश के पश्चात दोनों दंपतियों ने अपनी-अपनी भूलों को स्वीकार करते हुए पुराने गिले-शिकवे भुला दिए।

काउंसलिंग के सफल परिणामस्वरूप दोनों जोड़े पुनः प्रेम, विश्वास एवं सौहार्द के साथ साथ रहने के लिए सहमत हो गए। महिला थाना पुलिस की इस पहल से न केवल परिवारों को टूटने से बचाया गया, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top