भीषमपुर ग्राम सभा में डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को डिप्टी डायरेक्टर पंचायत जितेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ ग्राम सभा भीषमपुर विकासखंड सेवापुरी में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुँचे। निरीक्षण के दौरान PWMU प्लास्टिक वास्ते मैनेजमेंट यूनिट का गहन अवलोकन किया गया जो पूर्ण रूप से क्रियाशील पाई गई।

निरीक्षण के समय यूनिट में उपलब्ध वाशिंग मशीन ट्रेडिंग मशीन गुल्ला मशीन फटका मशीन ड्रायर मशीन का संचालन देखा गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में क्रय की गई नई शेडिंग मशीन को भी यूनिट में सम्मिलित किया गया है जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।

इसके उपरांत डिप्टी डायरेक्टर द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन पीएलसी एवं सी एस सी का भी निरीक्षण किया गया। पंचायत सहायक से ओ एस आर जनरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।

पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में अब तक 509 सेवाएँ जारी की जा चुकी हैं तथा OSR खाते में ₹1,07,000- की आय ग्राम सभा द्वारा अर्जित की गई है। पंचायत सचिव से आर आर सी संचालन एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह प्रधान भीषमपुर जिला अध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार पंचायत सचिव मनोज कुमार खंड प्रेरक कैलाश यादव पंचायत सहायक कंचन देवी सफाई कर्मी राजेश कुमार छोटेलाल जगदीश कुमार गोकुल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ग्राम सभा की सम्मानित जनता की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा ग्राम सभा में संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top