किसानों को सोलर लाइट ट्रैप का वितरण, कीट नियंत्रण में मिलेगी बड़ी राहत

सुलतानपुर। विकासखंड दुबेपुर में विभिन्न पारिस्थितिकी संसाधनों द्वारा कीट/रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किसानों को सोलर लाइट ट्रैप का वितरण किया गया।

इस दौरान प्रभारी बीज भंडार आशुतोष मौर्य ने बताया कि सोलर लाइट ट्रैप के उपयोग से खेतों में रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग न्यूनतम होगा। यह उपकरण रात के समय पतंगों व अन्य हानिकारक कीटों को प्रकाश की ओर आकर्षित कर नष्ट करता है, जिससे फसलों को नुकसान कम होता है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट ट्रैप अपनाकर किसान कम लागत में उत्तम व सुरक्षित खेती कर सकते हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा श्री अब्दुल उस्मान ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलर लाइट ट्रैप कृषि रक्षा इकाई दुबेपुर पर 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। जिन किसान भाइयों को सोलर लाइट ट्रैप की आवश्यकता हो, वे कृषि रक्षा इकाई, विकासखंड दुबेपुर से संपर्क कर इसे क्रय कर सकते हैं। इस अवसर पर आई एस बी राजेश सिंह, प्रधान कानूपुर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, किसान मनीष कुमार पांडे, बहलोल दाना अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493