2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है बजट : मीना चौबे

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बजट 2026 का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का स्पष्ट रोडमैप है,जो हर नागरिक को सशक्त करने वाला है।उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और गांवों पर विशेष फोकस किया गया है। तीन आयुर्वेदिक एम्स और सात हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। शुगर, कैंसर और हार्ट रोगियों की दवाइयों के सस्ती होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों और क्षेत्रों का समग्र ध्यान रखा है। 10 हजार करोड़ रुपये की एसएमई विकास निधि और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से युवाओं को तेजी से रोजगार मिलेगा और छोटे कारोबारियों को लाभ होगा। यह बजट लोकल से ग्लोबल की दिशा में देश को आगे बढ़ाएगा।भाजपा जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह तथा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह बजट सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर चल पड़ी है और छोटे शहरों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,राजेश दुबे ‘निर्माण’ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top