उत्तर प्रदेश जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न

वाराणसी 01 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव आज जलकल विभाग नगर निगम वाराणसी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता श्रीमती माया पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कान्फ्रेडेशन आप फ्री ट्रेड यूनियन आफ इंडिया व संचालन सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव संरक्षक जल संस्थान कर्मचारी महासंघ ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामायण पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन तथा विशिष्ट अतिथि शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मनोज कुमार अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र महामंत्री संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नेवू लाल ओम प्रकाश शर्मा अवधेश नारायण चतुर्वेदी सुरेन्द्र श्रीवास्तव देवी प्रसाद पाल जुवेर अहमद श्याम सरन गुप्ता रणवीर सिंह सिसौदिया अशोक कुमार शर्मा राम खिलाड़ी यादव सुन्दर लाल बाबा विनोद पटेल बाबू रामपाल दिलीप भारतीय श्याय सुन्दर यादव उपस्थित रहे। चुनाव में सर्व सम्मति से कुल 41 कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किये गये जिसमें अध्यक्ष राजेन्द्र यादव लखनऊ व महामंत्री प्रवीण कुमार वर्मा वाराणसी कोषाध्यक्ष रमेश प्रकाश मिश्रा लखनऊ उपाध्यक्ष आलोक भ‌ट्टाचार्या वाराणसी इकाई बृजलाल लखनऊ ईकाई अरविन्द तिवारी अयोध्या ईकाई कृष्ण देव लिटोरिया झॉसी इकाई अभिजीत सिंह श्रीनेत्र बाँदा इकाई प्रदीप यादव बरेली इकाई फूलचन्द्र बस्ती इकाई इरशाद अहमद मुजफ्फर नगर इकाई योगेन्द्र सिंह उरई इकाई संयुक्त मंत्री पद राजेश जिज्ञासु लखनऊ अभिषेक चतुर्वेद्वी वाराणसी पवन सिंह अयोध्या विवेक पचौरी आगरा तिलक सिंह यादव झॉसी अरूण कुमार पाण्डेय कर्वी बाँदा संतोष कुमार महोबा असरफ अहमद वारसी गोंडा अशोक कुमार लखनऊ कार्यकारिणी सदस्य श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव आशीष त्रिपाठी मनोज कुमार रमाकान्त सुखवीर सिंह आजाद अनिल कुमार अजय कृष्ण नारायण सक्सेना संतोष कुमार कश्यप नरेश राम रविशंकर सोनी भागचन्द्र अनुरागी प्रकाश चन्द्र मृत्युंजय जयप्रकाश राजपाल पीयूष शर्मा दिनेश कुमार सिंह राजेन्द्र कुमार जितेन्द्र कुमार यादव किशोर कुमार चुने गयें। इस अवसर पर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये हुए कर्मचारी उपस्थित रहें। द्विवार्षिक अधिवेशन में समस्त वक्ताओं ने एक स्वर से जल संस्थान के कर्मचारियों को नगर निगम में विलय किये जाने पर विरोध प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किए जाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के अन्त में संरक्षक अवधेश नारायण चतुर्वेदी व ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश के समस्त जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top