
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 02.02.2026 से भारत स्काउट गाईड के अंतर्गत पांच दिवसीय रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस पर उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह उद्यान विभाग उदयप्रताप पी.जी.कॉलेज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में रेंजर्स की अहम भूमिका है। रेंजर्स अनुशासन एवं सेवा भाव से ओतप्रोत होना चाहिए। प्राचार्य प्रो.मिथिलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि रेंजर्स एक ऐसा संगठन है जो विपरीत परिस्थितियों में अल्प संसाधन में भी अपने कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पबद्ध रहता है। मंचासीन सभी अतिथियों को कैप, स्कार्फ स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेंजर समन्वयक श्रीमती मेनका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रेंजर प्रभारी डॉ साधना यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महात्मागांधी काशी विद्यापीठ द्वारा नामित प्रशिक्षिका अक्षता प्रजापति व सुभाषिनी मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्रो दुष्यंत सिंह इत्यादि अनेक प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।