सुल्तानपुर। आधुनिक शिक्षा में नवाचार और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर ने एक और पहल की है

सुल्तानपुर। आधुनिक शिक्षा में नवाचार और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर ने एक और पहल की है।विद्यालय के विद्यार्थियों को लखनऊ स्थित डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक भ्रमण एवं विशेष अध्ययन कार्यक्रम में शामिल कराया गया।भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक तकनीक,वैज्ञानिक नवाचार और भविष्य की उन्नत प्रणालियों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विशेष कक्षाओं में भाग लिया और शिक्षा में नवाचार के विभिन्न माध्यमों को समझा।इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कराया गया,जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रोबोटिक्स,स्वचालित मशीनों और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन व उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को 3-डी प्रिंटर तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया गया। डिजिटल डिजाइन को वास्तविक वस्तु में बदलते देख विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। साथ ही विभिन्न तकनीकी प्रयोगों में सहभागिता से उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार क्षमता को बढ़ावा मिला।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी ने बताया कि शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार,अनुसंधान और तकनीकी दक्षता का विकास करना है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top