गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिवाकांत मिश्रा व संजय मिश्रा सहित पुलिस जांबाज़ों का भव्य अभिनंदन।

 

वाराणसी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह ने देशभक्ति कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। आज मिंट हाउस नदेसर पर इस भव्य एवं गरिमामय आयोजन में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा रहे। जिन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर विशेष रूप से अभिनंदित किया गया। उनके सम्मान से न केवल समारोह की गरिमा बढ़ी बल्कि उपस्थित जनसमूह में गर्व और प्रेरणा का संचार भी हुआ। इसके साथ ही थाना सिगरा प्रभारी संजय मिश्रा थाना कैंट अंतर्गत चौकी फुलवरिया की प्रभारी दीक्षा पाण्डेय था। डायल 112 में तैनात आरक्षी शिवाकांत मिश्रा को भी उनके अनुकरणीय निष्ठावान जनहितकारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के योगदान की वक्ताओं ने खुले दिल से सराहना की। इस विशाल एवं सफल सम्मान समारोह का आयोजन स्वतंत्र मिश्रा वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मी समाज की असली ताकत हैं,जिनकी बदौलत आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश सिंह अलगू चेयरमैन एवं स्वतंत्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहें।

 

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top