
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ब्लाक मुख्यालय कुड़वार का निरीक्षण किया।
सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण करते रखरखाव को सही रखने को कहा। ब्लाक परिसर में जर्जर आवासीय निष्प्रयोज्य भवनों का निरीक्षण करते पत्रावली को अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी से कहा।
खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी करते निस्तारण करने को कहा।
सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।
प्रेरणा कैंटीन की संचालिका लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष विमला यादव से जानकारी ली।
ब्लाक में गठित स्वयं सहायता समूहों को गतिशील बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।