img 20250727 wa0041

नवजीवन हॉस्पिटल से पयागीपुर के बीच रोड लाइट योजना का शुभारंभ।

सुल्तानपुर। शहर के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने रविवार सुबह नवजीवन हॉस्पिटल से पयागीपुर मार्ग पर रोड लाइट लगाने की योजना का भूमि पूजन किया। यह कार्य वार्ड नंबर 2 के सभासद अखिलेश मिश्रा की पहल पर शुरू हुआ है।

\"\"

शुभारंभ के दौरान पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पालिका अध्यक्ष के साथ अन्य कई वार्डों के सभासद दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, प्रवीण मिश्रा, गिरीश मिश्र, देवानंद, आरिफ और विजय जायसवाल भी मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह और भाजपा नेत्री उपमा शर्मा ने फावड़े स खुदाई कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

\"\"

 

पालिका अध्यक्ष प्रवी अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर कुल 47 खंभों पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी, जिससे रात्रिकालीन समय में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 के पूर्व सभासद संतोष सिंह, अरुण कुमार, श्रवण सिंह, कृष्णदेव मिश्रा और कृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

\"\"

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top