एसआईआर सूची में नाम कटने पर इसौली विधायक ने सीईओ से की मुलाकात,एफआईआर की उठाई मांग

एसआईआर सूची में नाम कटने पर इसौली विधायक ने सीईओ से की मुलाकात,एफआईआर की उठाई मांग। एसआईआर मतदाता सूची में कथित तौर पर गलत ढंग से नाम काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसौली विधायक ताहिर खान ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।विधायक ने आरोप लगाया कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में अवैध रूप से मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।ताहिर खान ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई। साथ ही प्रभावित मतदाताओं के नाम शीघ्र पुनः जोड़ने की मांग की गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top