पूजा पटेल ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग 2026 में जीता स्वर्ण पदक

वाराणसी की पूजा पटेल ने ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में जीता स्वर्ण पदक फ्रांस को हराकर रचा इतिहास।
वाराणसी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 4 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वाराणसी जनपद के अहरक पश्चिमपुर की बेटी पूजा पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने गांव बल्कि जिले और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है
52 किलोग्राम वर्गभार के वन इवेंट मुकाबले में पूजा पटेल ने फ्रांस की खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है पूजा पटेल की इस सफलता के पीछे कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से योगेन सचान जी का सहयोग सराहनीय रहा जिनकी बदौलत पूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त वर्तमान में एमएलसी चुनाव लड़ रहे मनोज वर्मा धर्मेंद्र पटेल दिनेश पटेल और जवाहिर लाल वर्मा का भी सहयोग प्राप्त हुआ
खेल प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के कोच निलेश यादव और एकेडमी कोच अजहर सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूजा को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता बबलू पटेल का विशेष योगदान है जो पेशे से मोटर मिस्त्री हैं उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पूजा पटेल ने उत्तर प्रदेश के सचिव अरविंद सेरवालिया का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।
पूजा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top