छात्र जीवन संघर्ष जिज्ञासा भरा जो मंजिल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होती है: के0 एन0 सिंह

हरहुआ छात्र जीवन संघर्ष और जिज्ञासा भरा जीवन होता है इसे कभी कम नही होने देना चाहिए जो मंजिल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होती है।

उक्त बातें राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12वी बालक वर्ग के विदाई समारोह कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सिरीशकांत पांडेय विनोद पांडेय अशोक सिंह ने सभी बच्चों को सुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम से अभिभूत विद्यालय के निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने पुनः छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई केवल अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है अतः एक नई संकल्पना के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार भेंटकर उत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहे। छात्रों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए यादगार स्मृति चिह्न भेंट किया। विदाई के भावनात्मक पल ने एक बार माहौल को स्तब्ध कर दिया लेकिन एक आत्मबल से लबरेज छात्रों ने खुशनुमा माहौल में तब्दील कर सबका दिल जीत लिया और सफल रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top