अक्षरमाला विद्यार्थी गौरवम् टाइटल प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण संपन्न

वाराणसी ग्राम पंचायत औरा में आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
प्रथम टाइटल व साइकिल अंश पटेल क्षितिज भारद्वाज एवं अभिज्ञा सिंह को प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार यथार्थ पाल वेदांश वर्मा व उमंग मौर्य को तथा तृतीय पुरस्कार आयुषी राय प्रांजल पटेल रोशनी राय शिवांगी मौर्या एवं रुद्र सिंह को मिला। 34 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व 21 बच्चों को स्टेशनरी किट दी गई जबकि सभी प्रतिभागियों को कॉपी कलम प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता देवी प्रधान न्यासी ने की। मुख्य अतिथि कैलाश नाथ सोनकर ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन हेतु प्रेरित किया। समाजसेवी तेज बहादुर गुप्ता को अक्षरमाला समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लाल बहादुर राम संजय कुमार शंभू प्रसाद बाल गोविंद पाल योगेश भारद्वाज विजय भारद्वाज स्टूडेंट पॉवर सुनील कुमार गुप्ता शरद विश्वकर्मा रामनरेश राजभर भगवान दास पाल दयाराम यादव प्रकाश प्रजापति शिवजतन प्रसाद गोंड कैलाश नाथ यादव सुनील कुमार राजभर अपूर्व निश्चय प्रकाश एवं सुभाष कुमार जैसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन जयप्रकाश ने किया तथा 10 बच्चों को शैक्षणिक गोद लेने की घोषणा की गई। कार्यक्रम शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बना।