वाराणसी में सजी रंग-बिरंगी बहार) कम्पनीबाग में दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

वाराणसी। राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनीबाग कचहरी परिसर में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी-2020 का शुभारम्भ 21 फरवरी को मा० राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन उ०प्र० सरकार रवीन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा जिला पंचायत श्रीमती पूनम मौर्याआयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाराणसी विकास प्राधिकरण सत्यम मोहन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में उद्यान विभाग एवं मनरेगा के सौजन्य से भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा स्थापित दो डाईटेक नर्सरी के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। यहाँ संकर शाकभाजी पौध जैसे तराई खीरा टमाटर
कोहड़ा आदि के स्वस्थ पौधे मात्र ₹2 प्रति पौधा की दर से उपलब्ध कराए गए। मृदा रहित तकनीक से तैयार पौधों को देखने हेतु बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।प्रदर्शनी के दो प्रमुख भाग शाकभाजी फल एवं फलों से संरक्षित उत्पादों का प्रदर्शन। गुलाब के कटे फूल सर्वोत्तम गुलाब मौसमी फूल कलात्मक पुष्प सज्जा डहेलिया सदाबहार पौधे कैक्टस सकुलेन्ट्स बोनसाई वर्टिकल गार्डन रंगोली एवं टेरेरियम पौध। इसके अतिरिक्त माउथ पेंटिंग मृदा कला कैनवास पेंटिंग पुष्प कला एवं सहज योग प्रशिक्षण के विशेष स्टॉल भी लगाए गए।प्रदर्शनी में 242 प्रतिभागियों ने 3331 प्रदर्शों के साथ भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में पूर्वोत्तर रेलवे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय छावनी परिषद केन्द्रीय कारागार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल नगर निगम वाराणसी विकास प्राधिकरण तथा वाराणसी जौनपुर गाजीपुर एवं चन्दौली के कृषक शामिल रहे। किंग ऑफ द शो टॉप सीक्रेट प्रजाति जितेन्द्र मौर्या महासंसार नर्सरी मण्डुवाडीह क्वीन ऑफ द शो कुमारी प्रीती पटेल न्यू ग्लोब नर्सरी मण्डुवाडीह।मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी पुस्तिका का विमोचन एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया,जिसमें लगभग 500 कृषकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा सब्जियों के निर्यात नीबूवर्गीय फसलों के उत्पादन एवं आधुनिक बागवानी तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मा० महापौर अशोक कुमार तिवारी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा। प्रदर्शनी 22 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।संध्याकाल में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। रंग बिरंगे फूलों की महक उन्नत किस्मों की सब्जियाँ नवाचार तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यह प्रदर्शनी जनमानस के लिए ज्ञान और मनोरंजन का अनूठा संगम है।वाराणसीवासियों से आग्रह है कि परिवार सहित पधारकर इस हरित महोत्सव का आनंद लें और उन्नत कृषि बागवानी की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top