
वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के अंतर्गत चौक क्षेत्र में शनिवार को नियमित खिचड़ी प्रसाद मिष्ठान एवं फल वितरण कार्यक्रम श्रद्धा समर्पण और मानवीय संवेदना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में सहयोग और करुणा की भावना को सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत श्रद्धापूर्वक खिचड़ी प्रसाद फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के समक्ष आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु राहगीर श्रमिक एवं जरूरतमंद उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान अनुशासन और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। प्रसाद प्राप्त करते समय लोगों के चेहरों पर संतोष और कृतज्ञता की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी जो इस सेवा अभियान की सार्थकता को दर्शा रही थी।
इस अवसर पर अनिल कुमार जैन ने कहा कि समाज सेवा केवल सहयोग नहीं बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। संकल्प अन्न क्षेत्र का उद्देश्य है कि जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचे और समाज में संवेदनशीलता व सहयोग की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।
सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन में विष्णु जैन विट्ठल अग्रवाल अनिरुद्ध मंत्री डॉ अनिल द्विवेदी डॉ शशि द्विवेदी एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन गिरधर दास अग्रवाल मद्रास क्लॉथ सेंटर संतोष अग्रवाल कर्णघंटा संजय अग्रवाल गिरिराज राजेंद्र अग्रवाल माड़ी वाले अमित श्रीवास्तव प्रमोद रंजनी यादव भईया लाल मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।