
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 22.0 2. 2026 दिन रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी गंगा एवं इलिट द्वारा आर. जे.शंकर आई हॉस्पिटल हरहुआ के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। मोतियाबिंद शिविर का उद्घाटन संतोष अग्रवाल सभापति श्री काशी अग्रवाल समाज एवं मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल पूर्व रोटरी गवर्नर द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने सभापति संतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि रो. संजय अग्रवाल रो.दीपक अग्रवाल कार्यक्रम निदेशक जिला सचिव रो डॉ आशुतोष अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजेश भाटिया रीजनल हेड आई कैंप प्रोजेक्ट पीडीजी रो उत्तम अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आई कैंप प्रोजेक्ट, रो प्रशांत नागर डिस्ट्रिक्ट को चेयरमैन आई कैंप प्रोजेक्ट डॉ मधु अग्रवाल एवं डॉ रूबी साह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नेत्र हमारे जीवन का सबसे अमूल्य उपहार है जो हमें दुनिया देखने ज्ञान प्राप्त करने सुरक्षा महसूस करने भावनाओं को व्यक्त करने काम करने के लिए आवश्यक है। इसलिए पौष्टिक आहार डिजिटल स्क्रीन से बचाव एवं नियमित जांच द्वारा इसकी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। सभापति संतोष अग्रवाल ने कहा कि नेत्र मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण ज्ञानेंद्रिय अंग हैं। इसलिए संतुलित आहार और उचित देखभाल से नेत्रों को स्वस्थ रखना आवश्यक है। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि मोतियाबिंद आंखों की एक सामान्य बीमारी है जिसमें आंख के लेंस पर धुंधलापन आ जाता है। इस कारण व्यक्ति को साफ दिखाई नहीं देता और दृष्टि धीरे धीरे कम होने लगती है।यह समस्या अधिकतर बढ़ती उम्र के साथ होती है। समय पर ऑपरेशन द्वारा मोतियाबिंद का सफल उपचार संभव है। इस शिविर का आयोजन उन सभी लोगों के लिए किया गया है जिन्हें मोतियाबिंद के विषय में जानकारी नहीं और ऑपरेशन कराने में सक्षम नहीं है। उन्ही लोगों की सहायता के लिए ऐसे शिविर का आयोजन किया गया है। प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने कहा की दृष्टि के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है इसलिए आंखों की नियमित जांच मोतियाबिंद ग्लूकोमा और मधुमेह से संबंधित समस्याओं के जल्द पता लगाने और दृष्टि बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऑपरेशन के लिए 150 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया तथा 60 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस कैंप में विशेष रूप से एक 5 वर्ष का बच्चा भी चयनित हुआ जिसके पूर्ण लेंस प्रत्यारोपण का खर्च संजय अग्रवाल पूर्व रोटरी गवर्नर द्वारा किया जाएगा। शिविर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनीता सिंह सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ पूनम राय श्रीमती शोभा प्रजापति सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉ नीलू गर्ग सुजीत सिंह राम नरेश तथा समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।
