मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित

सुलतानपुर, कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रथम रेफरल इकाई (एफआरयू) में सीजर ऑपरेशन, महिला नसबंदी, ई-संजीवनी ओपीडी, आभा आईडी, सैम-मैम बच्चों की स्थिति, बायो मेडिकल वेस्ट, आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, आशा द्वारा आईडी निर्माण, मातृ मृत्यु दर, टीबी केस डिटेक्शन, क्वालिटी इंश्योरेंस, मेडिकल मोबाइल यूनिट, एचआईवी टेस्ट, सीएचओ उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं मेडिकल उपकरण खरीद सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुरुष नसबंदी में ब्लॉक अखंडनगर, कादीपुर, दुबेपुर, करौंदी कला एवं धनपतगंज में प्रगति शून्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आभा आईडी में शहरी क्षेत्र तथा करौंदी कला एवं धनपतगंज ब्लॉक में कम प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। आयुष्मान कार्ड निर्माण में बल्दीराय, कादीपुर, भदैया एवं अखंडनगर की धीमी प्रगति पर कोटेदारों के सहयोग से लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वृद्धजनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर सरकारी केंद्रों पर ऑपरेशन सुनिश्चित कराने को कहा गया।

यू-विन (UWIN) पोर्टल पर धनपतगंज में कम कवरेज पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। जन्म के समय दी जाने वाली डोज (बर्थ डोज) को एसएन या डिलीवरी प्वाइंट पर एएनएम द्वारा अनिवार्य रूप से अपडेट कराने को कहा गया। सिफिलिस स्क्रीनिंग में कूरेभार की प्रगति कम होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं की कितनी जांच सरकारी संस्थानों में तथा कितनी आशा/आंगनवाड़ी के माध्यम से घर पर हुई, इसका विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया। वीएचएसएनसी कन्वर्जन में लंभुआ, धनपतगंज, अखंडनगर, जयसिंहपुर व भदैया में कम प्रगति पर सुधार के निर्देश दिए गए।

निर्देश दिया गया कि जिन ब्लॉकों का डेटा लगातार न्यूनतम आ रहा है, उनका तीन से चार माह का विश्लेषण कर स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। अगली बैठक से पूर्व सभी अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष अपनी प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top